Mahtari Vandan Scheme 2024: छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने सभी महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए ‘महतारी वंदन योजना’ की शुरुआत की है। महतारी वंदन योजना 2024 के अंतर्गत सभी महिलाओं को हर माह ₹1000 पर आर्थिक सहायता दी जाएगी और सालाना ₹12,000 बैंक अकाउंट में जमा कराए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ राज्य में सरकार द्वारा चलाई गई महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओ के बैंक खाते मे जमा की जा चुकी है। राज्य की लगभग 66 लाख महिलाओ के बैंक खतों मे 650 करोड़ रुपए की राशि भेजी की जा चुकी है।
Mahtari Vandan Scheme 2024 क्या है ?
“महतारी वंदन योजना” छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में रहने वाली महिलाओं के लिए शुरू की गई। इस योजना में माध्यम से सरकार महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का प्रयास कर रही है, और इसका प्रबंधन महिला एवं बाल विकास विभाग कर रहा है। योजना के तहत, प्रति महीने लाभार्थियों को बैंक अकाउंट में 1000 रुपये की राशि मिलती है।
अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो इस Mahtari Vandan Scheme 2024 के बारे में अधिक जानकारी लेना चाहते है, तो आप हमारे आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़े।
Mahtari Vandan Scheme 2024: में अगर आप भी आवेदन करके इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो नीचे सारी जानकारी दी गई है जैसे: रजिस्ट्रेशन, योजना का लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन कैसे करें ?, अधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर आदि।
( Mahtari Vandan Scheme 2024: Registration, Benefits of the Scheme, Eligibility Criteria, Required Documents, how to apply?, Official Website, Helpline Number etc.)
यदि आप अधिक नवीनतम सरकारी भर्ती देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें। click here.
Mahtari Vandan Scheme 2024
WWW.JOBSAHAYATA.IN
महतारी वंदन योजना 2024: संक्षिप्त जानकारी |
|
योजना का नाम | महतारी वंदन योजना |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
किसके द्वारा शुरू की गयी | छत्तीसगढ़ सरकार |
आवेदन शुरू | 05-फरबरी- 2024 |
लाभार्थी | छत्तीसगढ़ की महिलाएं |
लाभ | आर्थिक सहायता |
आवेदन प्रकिया | ऑनलाइन /ऑफलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | mahtarivandan.cgstate.gov.in |
हेल्पलाइन नंबर | +91-771-2220006 |
Mahtari Vandan Yojana 2024 के लिए पात्रता मानदंड | Eligibility Criteria
महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए आपको निम्नलिखित पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा, तभी आप इस योजना का लाभ ले सकती है।
- महतारी वंदना योजना छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए। तभी आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
- जो महिलायें अविवाहित है वे इस योजना के लिए अपात्र मानी जायेंगी।
- राज्य की सभी महिलाएं जो विधवा, तलाकशुदा, या फिर परित्यागिता हैं, इस योजना के लिए पात्र हैं।
- महतारी वंदना योजना के अंतर्गत केवल विवाहित महिलायें ही पात्र है।
- आवेदक महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ लेने के आवेदिका के उम्र 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक होनी चाहिए।
- महतारी वंदन योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि प्राप्त करने के लिए आवेदक का बैंक खाता होना अनिवार्य है, जो आधार कार्ड से लिंक हो।
- योजना अंतर्गत ऐसी महिलाएं अपात्र होंगी जिनके परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता हो।
- जिनके परिवार का कोई भी सदस्य वर्तमान अथवा भूतपूर्व सांसद / विधायक हो, अपात्र है।
महतारी वंदन योजना 2024 के लाभ | Benefits
इस योजना से होने वाले लाभ अपने जीवन में अच्छा परिवर्तन लायेगा, इस योजना से होने वाले लाभ निम्नलिखित है।
- छत्तीसगढ़ राज्य में विवाहित महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिससे वर्षभर में प्रत्येक महिला को 12,000 रुपये मिलेंगे।
- इस योजना के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।
- महिलाओं के आश्रित बच्चों के पोषण स्तर में सुधार किया जाएगा।
- यह योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने का उद्देश्य रखती है।
- समाज मे महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने के लिए इस योजना का निर्णय लिया गया है।
- समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव को समाप्त करना है।
महतारी वंदन योजना आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़ | Required Documents
महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक के पास यह दस्तावेज होना अनिवार्य है।
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता.
- राशन कार्ड
- बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए.
- मूल आधार कार्ड की फोटो अनिवार्य होगी।
- जन्मतिथि के सत्यापन हेतु संलग्न दस्तावेज
- आवेदिका के पति का पेन कार्ड
- आवेदिका के पति का आधार कार्ड
- विवाहित होने की पुष्टि हेतु प्रमाण
- परित्यक्ता / तलाक शुदा होने की स्थिति में प्रमाण-पत्र
- विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण-पत्र
Mahtari Vandan Scheme 2024 में आवेदन कैसे करें?
महतारी बंधन योजना 2024 में ऑनलाइन की आवेदन की प्रक्रिया 5 फरवरी 2024 से शुरू हो चुका है। इस योजना में आवेदन करने के लिए निम्न चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप सीधे ऑफिशल वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
- इसके बाद आपको इस पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर डालकर कैप्चा कोड भरना होगा।
- इसके बाद “Get OTP” पर क्लिक करना होगा।
- आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, जिसे डालकर सबमिट पर क्लिक करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक आवेदन पत्र ओपन होगा। इस आवेदन पत्र को ध्यान पूर्वक सही-सही भरना होगा।
- आवेदन पत्र भरने के बाद आपको आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करना होगें।
- इसके बाद आपके होम स्क्रीन पर “Successful Registration” का मैसेज दिखाई देगा।
- अब आपके आवेदन पत्र का वेरीफिकेशन होगा तथा “Successful Registration” का आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज आएगा।
- अगर किसी कारण से आपका आवेदन पत्र रिजेक्ट हो गया तो आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से सूचित किया जायेगा।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक | |
आवेदन करें | Click Here |
अधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
Join Telegram Channel | Click Here |
Join Whatsapp Group & Channel | Group | Channel |